इस्लामनगर प्राथमिक विद्यालय मार्ग की हालत बद से हुई बदतर, कैसे पढ़ने जाए नौनिहाल*,

Spread the love

*इस्लामनगर प्राथमिक विद्यालय मार्ग की हालत बद से हुई बदतर, कैसे पढ़ने जाए नौनिहाल*,

प्रधानाध्यापक भी कर चुकें आलाधिकारियों से लिखित शिकायत,फिर भी जिम्मेदार पूरी तरह बनें अंजान

 

*जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक कुमार की खास रिपोर्ट*✍️✍️✍️

 

प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहें ग्रामवासी,नाली निर्माण न होने से सड़कों पर बह रहा पानी,

 

सीतापुर। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक मे जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदी गई गांवों की सड़कों की मरम्मत को लेकर कड़े निर्देश दिए गये है। परन्तु इन आदेशों का जमीनीस्तर पर असर कही दिखाई नही पड़ रहा है। जनपद के विकासखंड मिश्रिख के ग्राम इस्लामनगर मे स्थिति प्राथमिक विद्यालय मार्ग की दुर्दशा बद से बद्तर बनी हुई है। प्रधानाध्यापक द्वारा जिसकी शिकायत लिखित में आला अधिकारियों से की जा चुकी है। परंतु अधिकारी पूरी तरह अनजान बने हुए है। स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आ रहे छोटे-छोटे बच्चे इसी मार्ग से निकलने पर मजबूर हैं। जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदी गई पाइप लाइन के लिए सड़क की मरम्मत तक नही की गई। जिस कारण सड़क पर गड्ढों मे पानी भरा रहता है। सीसी रोड पर नाली निर्माण भी नही है। ग्राम वासियों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत व नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *