हसनपुर विधानसभा के शासन पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान चलाया गया!
समस्तीपुर -हसनपुर दिनांक 11/01/2025 को राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान के तहत हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के शासन पंचायत में कार्यकर्ताओं की बैठक युवा साथी सुधीर कुमार के अध्यक्षता में हुई!सदस्यता अभियान में गति देते हुए पंचायत के सभी 09 बूथों पर गहनता से सदस्य बनाने की रूपरेखा तैयार की गई बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल डॉo दिनेश प्रसाद सिंह, उद्धव कुमार राय राजद प्रखंड, महासचिव मुकेश कुमार यादव, भवेश कुमार, अनिशूल रहमान जिला सचिव आपदा प्रबंधक प्रकोष्ठ , मो जियाउल, मो रिजवान, अब्दुल हफीज मोहम्मद निसरुल,मोहम्मद इरशाद इंद्रजीत कुमार,मोहम्मद राशिद,मोहम्मद निजाम सहित कार्यकर्ता भाग लिए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने एवं दल को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया!समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार की रिपोर्ट
