डॉक्टर रेड्डी फाउंडेशन के द्वारा किसानों को मशरूम उपजाने का प्रशिक्षण दिया गया

Spread the love

डॉक्टर रेड्डी फाउंडेशन के द्वारा किसानों को मशरूम उपजाने का प्रशिक्षण दिया गया ! समस्तीपुर -हसनपुर प्रखंड के परिदह पंचायत के बेलौंन वार्ड नम्बर 01में डॉक्टर रेड्डी फाउंडेशन द्वारा मशरूम उपजाने सम्बन्धित किसानों को प्रशिक्षण दिया गया!इस प्रशिक्षण में किसानों को मशरूम उपजाने सम्बंधित चर्चा किया गया! डॉ रेड्डी फाउंडेशन के प्रतिनिधि हीराकांत कुमार ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि मशरूम को खाने से कई तरह की बीमारियां जैसे डायबिटीज में वजन को काम करता है, हृदय रोग एवं पाचन क्रिया को भी ठीक करता है! मशरूम की खेती कम लागत में अच्छे आमदनी का स्रोत है संस्थान के प्रतिनिधि हीराकांत कुमार ने किसानों के समक्ष मशरूम लगाने की तकनीक का व्यवहार प्रदर्शन करते हुए मशरूम लगाने सम्बंधित सारी जानकारी विस्तृत पूर्वक दी!प्रशिक्षण में स्थानीय किसान रामसागर यादव, तपेश्वर यादव, जुगेश्वर यादव,पप्पू यादव,राजू यादव,सुरेंद्र पंजीयार,रामउय यादव,मिथुन यादव,भूटाय यादव, बैजू यादव,रामाशीष यादव, जगनारायण यादव,अर्जुन पौदार एवं कई बुजुर्ग लोग उपस्थित थे!परशुराम कुमार की रिपोर्ट

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *