समस्तीपुर में मनाया गया 89वाँ त्रिमूर्ति शिव जयंती समारोह!
समस्तीपुर-आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के वीआईपी कॉलोनी स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा 89वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के एक दिन पूर्व शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे हरी झंडी दिखाकर प्रमोद कुमार, मुखिया, पांड़ एवं नवल पासवान, मुखिया, पगरा ने शुभारंभ कराया।
शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा एवं आने वाली सतयुगी दुनिया के महारानी-महाराजन श्री लक्ष्मी श्री नारायण की भव्य झांकी भी निकाली गई। दलसिंहसराय और आसपास के सैकड़ों भाई-बहन शोभायात्रा में शामिल होकर परमपिता परमात्मा शिव बाबा के अवतरण का दिव्य संदेश व कल दोपहर 2 बजे से थाना रोड स्थित बालमुकुंद पूरणमल की गद्दी में आयोजित कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र लोगों को बांट रहे थे। सभी भाई-बहन ईश्वरीय स्मृति में कतारबद्ध एवं अनुशासित होकर शान्तिपूर्वक तय मार्ग पर चलते हुए, सभी को शान्ति का संदेश देते हुए शान्तिदूत नजर आ रहे थे।
शोभायात्रा डैनी चौक, पगरा स्थित संस्थान के निर्माणाधीन भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वीआईपी कॉलोनी स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर सम्पन्न हुई।
मौके पर बीके सोनिका बहन ने 18 फरवरी (मंगलवार) को आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत कर भोलेनाथ शिव बाबा के वरदानों से अपनी झोली भरने का समस्त शहरवासियों से आह्वान किया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से विजय भाई, विनोद भाई, विनोद ठाकुर भाई, मनोहर भाई, शिवजी भाई, जयजयराम भाई, मन्टून भाई सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल थे।परशुराम कुमार की रिपोर्ट
