दिल्ली पब्लिक स्कूल के तीसरे स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

दिल्ली पब्लिक स्कूल के तीसरे स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया! समस्तीपुर- हसनपुर बाजार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के तीसरे स्थापना दिवस पर स्कूल के निदेशक एवं पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता के द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में खगड़िया लोकसभा सांसद राजेश वर्मा,पूर्व विधायक राजकुमार राय,हसनपुर चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविंद्र तिवारी,पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाष चन्द्र यादव के द्वारा रिवन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया!पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कहा की दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय गुप्ता एवं स्कूल के सभी शिक्षक को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ की अच्छी पढ़ाई के बदौलत आपने इतने कम समय में स्कूल को बहुत विकसित करने का काम किया हैं!साथ ही साथ वहाँ पर मौजूद बच्चों एवं अभिभावक को भी हौसला बढ़ाया!कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं के द्वारा एक से एक झांकी एवं संगीत के साथ-साथ नृत्य कला प्रस्तुत किया गया!झांकी,संगीत एवं नृत्य कला की प्रस्तुति देखकर बच्चों के अभिभावक काफी ख़ुश हुए साथ ही साथ बच्चों को तालियाँ बजाकर हौसला बढ़ाया!मौके पर भाजपा नेता सह जिला पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर आलम,सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ झा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गायत्री सिंह, जदयू नेता विजय यादव,जदयू युवा जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार उर्फ़ गुड्डू यादव,प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा,पूर्व मुखिया कैलाश राय,लल्लू सिंह,भाजपा नेता मुरली जी,परिदह पंचायत के समाजसेवी गंगेश यादव,राजद युवा नेता नीरज यादव सहित और भी गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित थे! परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *