ग्रामीण आवास सहायक को सेवा से किया मुक्त:पीएम आवास आवंटन में की गड़बड़ी, कच्चा मकान को पक्का बताकर आवेदन किया रद्द!

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

ग्रामीण आवास सहायक को सेवा से किया मुक्त:पीएम आवास आवंटन में की गड़बड़ी, कच्चा मकान को पक्का बताकर आवेदन किया रद्द! समस्तीपुर -जिला उप विकास आयुक्त डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी ने पीएम आवास आवंटन में गड़बड़ी करने वाले जिले के सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर के ग्रामीण आवास सहायक संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया हैआवास सहायक पर पीएम आवास आवंटन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप है। मिली शिकायत के आधार पर सिंघिया के बीडीओ की ओर से कराई गई जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला उप विकास आयुक्त ने कार्रवाई की है। जिला उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण आवास सहायक को सेवा मुक्त किए जाने की पुष्टि की है ग्रामीण आवास सहायक संजीव कुमार के खिलाफ सिंघिया गांव के अशर्फी देवी, तेतरी देवी, गुलबिया देवी, प्रवीण पासवान सुरेश सिंह समेत 20 से अधिक लोगों ने आवेदन देते हुए आरोप लगाया था कि उनके पास कच्चा मकान है, लेकिन आवास सहायक ने अपनी रिपोर्ट में पक्का मकान दिखाकर उनके आवेदन को रद्द कर दिया।शिकायत के आधार पर जिला उप विकास आयुक्त ने इस पूरे मामले की जांच सिंधिया प्रखंड के बीडीओ को दी। वीडियो ने अपने जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट में उजागर किया है कि जिन लोगों ने शिकायत की थी उनके गांव जाकर स्थल निरीक्षण किया गया। जिसके बाद पाया गया कि ग्रामीण आवास सहायक की तरफ जो रिपोर्ट दी गई है वह गलत है शिकायत करने वाले लोगों के पास पक्का मकान नहीं है। वह पीएम आवास के हकदार हैं, लेकिन गलत मनसा के कारण आवास सहायक ने उनके आवेदन को रद्द कर दिया। आरोप है कि आवास सहायक ने लोगों से राशि की मांग की थी लेकिन शिकायतकर्ता ने राशि नहीं दी। जिसके बाद उनके आवेदन को पक्का मकान दिखाते हुए रद्द कर दिया गया।डीडीसी ने कहा कि बीडीओ की भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीण आवास सहायक से कारण पूछा गया लेकिन जवाब नहीं दिया । जिसके बाद इस मामले में उन्हें सेवा मुक्त करने की कार्रवाई की गई है।समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *