ब्रेकिंग न्यूज़उन्नाव। उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरसवा गांव के पास खून से लथपथ एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानी लोगों के अनुसार, युवती की हत्या चाकू से गोदकर की गई है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और पुलिस द्वारा पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ASP अखिलेश सिंह ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं। हत्या के कारणो का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आसपास के इलाके में पूछताछ हा शुरू कर दी है। और यह पूरा मामला दरसवा का है। सूरज सिंह राजपूत पत्रकार
