नीतीश शारीरिक तौर पर थके हुए हैं और मानसिक तौर पर बीमार हैं, तो सरकार भगवान भरोसे चल रही है – रामनारायण मंडल                                                    

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

नीतीश शारीरिक तौर पर थके हुए हैं और मानसिक तौर पर बीमार हैं, तो सरकार भगवान भरोसे चल रही है – रामनारायण मंडल समस्तीपुर -140 हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठ रहे हैं कि नीतीश कुमार जी के मानसिक स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। श्री मंडल ने कहा जब बीपीएससी आंदोलन चल रहा था, तब उन्हें पता चला कि हाल ही में नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वे विषयों को समझ नहीं पा रहे हैं और न ही यह जान पा रहे हैं कि जिस राज्य के वे मुख्यमंत्री हैं, वहां क्या चल रहा है। यह बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश कुमार जी शारीरिक तौर पर थक चुके हैं और मानसिक तौर पर बीमार चल रहे हैं। उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी सरकार चलाने और फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा आश्चर्य की बात यह है कि उनके सहयोगी भाजपा भी इस बात से वाकिफ हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन दिल्ली की भाजपा सरकार चलाने के लिए वे बिहार की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन की तेजस्वी सरकार आएगी। बच्ची मंडल ने कहा तेजस्वी जी का ऐलान है कि बिहार के बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। तेजस्वी यादव जी का मकसद पूरे बिहार की मिट्टी का कर्ज चुकाने का है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि एक दिन महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब आदि जगहों से लोग रोजगार के लिए बिहार आएं। उनका पूरा प्रयास बिहार के बच्चों का भविष्य सुधारने का है। उन्होंने साफ कहा कि बिहार के बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए महागठबंधन परिवार हर संभव प्रयास करते हुए संघर्ष कर रहे हैं।परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *