पूर्व विधायक राजकुमार राय ने पिरौना गांव पहुंचकर मृतक प्रवीण के परिजनों से की मुलाकात
समस्तीपुर-हसनपुर विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक राजकुमार राय ने पिरौना गांव पहुंचकर वज्रपात से हुई प्रवीण कुमार की मौत पर उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया!साथ ही इस मामले में सरकार के स्तर से प्रावधान के अनुसार हरसंभव सहायता भी दिलाए जाने का भरोसा दिया। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा , जदयू नेता नवीन कुमार पूर्वे,ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू ,चंद्रदेव प्रसाद सिंह सहित गांव के कई गणमान्य लोग एवं मृतक के परिजन मौजूद थे! परशुराम कुमार की रिपोर्ट
