बिथान में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

बिथान में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन जीविका दीदियों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि,समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पकड़ रही है।

समस्तीपुर(बिथान):- प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए व सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने के लिए स्वाभिमान महिला ग्राम संगठन जीविका की ओर से शनिवार को विषहर स्थान बिथान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीएम हेमंत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बीपीएम जीविका के द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में जीविका सीएम प्रीति कुमारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की नींव है।इसके लिए जीविका जैसी संस्थाएं इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है ।उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने,शिक्षा और स्वरोजगार को अपनाने की प्रेरणा दी । इसके अलावा स्वास्थ्य,शिक्षा और कानून विषय पर संवाद विशेषज्ञों के द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य,पोषण, घरेलू हिंसा,बाल विवाह,और विधिक अधिकारों की जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने अपनी सफलता की कहानियों के संबंध में अपने अनुभव साझा की और बताया कि कैसे उन्होंने समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी है । कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास और उद्यमिता पर भी चर्चा की गयी ।साथ ही महिलाओं को छोटे व्यवसायों,स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर भी संवाद हुआ । इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों,सीएलएफ प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही । मौके पर एसी कुंतल कुमार, सीसी सौरभ कुमार,दिनेश कुमार,एचएनएस मधुमाला कुमारी समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदी मौजूद थे।परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *