ईखायुक्त श्री अनिल कुमार झा 2 दिवसीय दौरे पर हसनपुर चीनी मिल पहुंचे

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

ईखायुक्त श्री अनिल कुमार झा 2 दिवसीय दौरे पर हसनपुर चीनी मिल पहुंचे

समस्तीपुर- हसनपुर में दिनांक 18.06.2025 बिहार सरकार के ईखायुक्त श्री अनिल कुमार झा दिनांक 17.06.2025 को चीनी मिल के दो दिवसीय दौरे पर हसनपुर पहुंचे। सेमीनार से पूर्व लगभग 4 घंटे तक उन्होंने हसनपुर चीनी मिल/गन्ना किसानों से जुड़े समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले से जुड़े चौरों से जल निकासी, गन्ना की खेती में यंत्रीकरण की आवश्यकता, सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजना, हसनपुर क्षेत्रीय विकास परिषद् के राशियों के खर्च प्रारूप सहित सभी जरूरी मुद्दों पर चीनी मिल प्रबंधन, गन्ना विभाग के अधिकारियों, ईख पदाधिकारी समस्तीपुर, सहायक निदेशक (ईख विकास, समस्तीपुर) के साथ विस्तृत चर्चा किया। सेमिनार में जाने से पूर्व ईखायुक्त महोदय ने हसनपुर चीनी मिल के गन्ना फार्म का दौरा किया और वहां पर उन्होंने गन्ना फार्म में चीनी मिल के ड्रोन से खेत में किए जा रहे नैनो यूरिया छिड़काव के प्रक्रिया का गहनता से अध्ययन किया। साथ ही उन्होंने चीनी मिल स्थित बायो लैब प्लांट का भी भ्रमण किया और लैब में तैयार किए जा रहे कल्चर एवं ट्राईकोडर्मा निर्माण के प्रकिया को सूक्ष्मता समझा। तत्पश्चात उन्होंने किसान कार्यशाला में चीनी मिल परिक्षेत्र से आए हुए किसानों को संबोधित किया। मंच की अध्यक्षता उप महाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद ने किया। कार्यशाला में ईखायुक्त महोदय ने सर्वप्रथम किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने ईखायुक्त महोदय को चीनी मिल परिक्षेत्र के चोरों से जल निकासी की समस्या, सिंचाई की समस्या, बिजली कनेक्शन की समस्या और कई अन्य ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। ईखायुक्त महोदय ने उनके समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना और शीघ्र ही इसके निदान हेतु जरूरी पहल का आश्वासन दिया और किसानों को गन्ना उद्योग विभाग, बिहार-सरकार द्वारा किसानों के लिए यंत्रीकरण सहित अन्य जरूरी योजनाओं का जानकारी दिया। उन्होंने ने किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्रफ़ल में गन्ना की खेती हेतु आग्रह किया जिससे कि उनके आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ चीनी मिल को भी आवश्यकतानुसार गन्ना मिल सके। ईख पदाधिकारी सुश्री शिवांगी पांडे ने किसानों गन्ना की खेती जुड़े हर समस्याओं के निदान में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उप निदेशक ईख विकास अभिनव प्रियदर्शी एवं सहायक निदेशक, ईख विकास समस्तीपुर धर्मवीर सिंह ने भी किसानों को बिहार सरकार के योजनों की जानकारी दिया। चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल ने किसानों को चीनी मिल से सभी जरूरी सहयोग का भरोसा दिलाया और किसानों किसानों का लागत खर्च कम करते हुए अधिक उपज प्राप्त करने हेतु कृषि यंत्रों की उपलब्धता सहित चीनी मिल द्वारा किए जा रहे सभी प्रयासों का विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने किसानों से अपने खेत में उर्वरा शक्ति बढ़ाने और अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक ट्राईकोडर्मा एवं अन्य वायो कार्बनिक उर्वरकों के प्रयोग करने का सलाह दिया। उप महाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद ने किसानों से अपील किया कि किसान भाई बदलते परिवेश में अधिक से अधिक गन्ने की खेती से जुड़े और अपने गन्ने का क्षेत्रफ़ल बढ़ाएं। शंभू प्रसाद राय ने किसानों से गन्ना की खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने हेतु निवेदन किया। मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल, ईख पदाधिकारी सुश्री शिवांगी पांडे, उप निदेशक ईख विकास अभिनव प्रियदर्शी, उप निदेशक ईख विकास समस्तीपुर धर्मवीर सिंह, उप महाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद, सहायक महाप्रबंधक (मानव संस्थान) दीपेंद्र सिंह, गन्ना प्रबंधक एम. ए. खान, अमित कुमार, प्रमोद मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्रा, कार्यालय अधिकारी राम कृष्ण प्रसाद, शंभू प्रसाद राय, गन्ना विकास अधिकारी शंभू चौधरी, रमण कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, शोभित शुक्ला, मनोज कुमार महतो, अनोज कुमार, मनोज कुमार, अनिल कश्यप, रोहित कुमार, दीपक चौधरी, सार्थक तिवारी, रफी, सभी क्षेत्रीय गन्ना विकास कर्मचारी, सहायक निदेशक कार्यालय प्रतिनिधी सुधीर कुमार शाही, ईख पदाधिकारी कार्यालय प्रतिनिधि हरेराम प्रसाद, किसान संजीव कुमार, संजय कुमार मिश्रा, लक्ष्मी नाथ झा, यशवंत कुमार सिंह, उमाशंकर यादव, राजकुमार यादव सहित लगभग 300 किसान उपस्थित थे।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *