दुष्कर्म के आरोप को काकोरी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई जारी

Spread the love

दुष्कर्म के आरोप को काकोरी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई जारी

काकोरी लखनऊ। बृहस्पतिवार को काकोरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो एक महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप में वांछित था। बृहस्पतिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि काकोरी थाना पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को पकड़ा है पुलिस के अनुसार, बीते सोमवार को काकोरी थाने में एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अजीत नामक व्यक्ति ने एक महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस शिकायत के आधार पर, अजीत कुमार, पुत्र शिवपाल, निवासी बहरू, थाना काकोरी, लखनऊ के खिलाफ एक मामला पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार को बुधवार को शाम करीब 8:14 बजे जलियामऊ अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी अजीत की उम्र करीब 20 साल है। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर, उप निरीक्षक मोबिन अली, उप निरीक्षक उस्मान खान और कांस्टेबल देवांग खोखर शामिल थे

 

 

 

**रवि राजपूत पत्रकार**

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *