समस्तीपुर महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी और ड्राइवर गुड्डू कुमार बीस हजार रुपए रिश्वत लेते समय निगरानी विभाग की टीम रंगेहाथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

समस्तीपुर महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी और ड्राइवर गुड्डू कुमार बीस हजार रुपए रिश्वत लेते समय निगरानी विभाग की टीम रंगेहाथ किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी को 20 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने महिला थाना में छापेमारी की और थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी और उसके चालक गुड्डू कुमार को भी गिरफ्तार किया। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन ने निगरानी थाना को शिकायत किया था कि उनके गांव की एक महिला द्वारा महिला थाना में एक आवेदन दिया गया था।इसके बाद थानाध्यक्ष ने राजीव रंजन को नोटिस भेजकर थाने बुलाया और मामले को रफा-दफा करने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की गई, हालांकि मामला 20 हजार रुपये में तय हो गया। घटना को लेकर पहले कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन राजीव रंजन ने 10 जुलाई को निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में मामला सत्य पाया गया, जिसके बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित राजीव रंजन ने बताया कि उनके गांव की पूजा कुमारी नामक महिला उन्हें लगातार परेशान करती थी। इस कारण उन्होंने मुफस्सिल थाना में एक आवेदन दिया था। महिला थानाध्यक्ष ने उन्हें 1 जुलाई को नोटिस देकर बुलाया, लेकिन वह पत्र उन्हें 7 जुलाई को मिला। जब वह 8 जुलाई को थाने पहुंचे, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले को रफा-दफा करने के लिए 40 हजार रुपया की मांग की गई, लेकिन बाद में मामला 20 हजार पर रफा दफा किया गया। वहीं शनिवार को निगरानी की टीम ने राजीव रंजन के साथ महिला थाना पहुंच पहले से तय राशि 20 हजार देते हुए गिरफ्तार कर लिया।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *