माले का मिथिला तिरहुत जोन की बदलो सरकार-बदलो बिहार यात्रा 8वें दिन अंगार में सभा के साथ हुआ समापन

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

माले का मिथिला तिरहुत जोन की बदलो सरकार-बदलो बिहार यात्रा 8वें दिन अंगार में सभा के साथ हुआ समापन

समस्तीपुर। भाकपा माले के आह्वान पर राज्य के चार हिस्सों में बदलो सरकार बदलो बिहार यात्रा 18 जून से निकली थी। भोजपुर, मगध, सारण चंपारण के साथ तिरहुत मिथिला में यह यात्रा निकली थी। मिथिला तिरहुत के 15 विधानसभा क्षेत्रों के तकरीबन 40 प्रखंडों से यह यात्रा गुजरी। इस क्रम में दर्जनभर सभाएं हुईं और गांव टोलों में 100 से ज्यादा जन संवाद हुए। यात्रा की अगुवाई भाकपा माले पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा, केंद्रीय कमिटी के सदस्य पूर्व विधायक मंजू प्रकाश, केंद्रीय कमिटी सदस्य सह पूर्व विधायक मनोज मंजिल, आइसा के राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत कुमार, इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, पार्टी राज्य स्थाई समिति के सदस्य सह दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, अभिषेक कुमार, मधुबनी के योगनाथ मंडल, श्याम पंडित, शनिचरी देवी, साधना शर्मा, फूलबाबू सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, मयंक यादव, रौशन यादव आदि कर रहे थे। मुजफ्फरपुर के जितेंद्र यादव, माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह एमएलसी शशि यादव, प्रो उमेश कुमार, ललन कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुशवाहा, बंदना सिंह, देवेंद्र साह, रामानंदन पासवान, जीवछ पासवान, रामचंद्र पासवान आदि नेता भी यात्रा में शरीक थे।

यात्रा में हासिल अनुभवों को प्रेस से साझा करते हुए माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि मिथिला तिरहुत में बदलाव की आंधी बह रही है। लोग 20 वर्षों से चली आ रही सरकार को बदलने को प्रतिबद्ध दिख रहे हैं। आम लोगों में यह चर्चा है कि भाजपा के इशारे पर जेडीयू के चार के गिरोह ने नीतीश जी के खराब सेहत और मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर सरकार पर कब्जा जमा लिया है।ये लोग मनमाने फैसले ले रहे हैं और अपराधियों लुटेरों को संरक्षण दे रहे हैं। इस मौके पर बोलते हुए पार्टी केंद्रीय कमिटी के सदस्य सह ऐपवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू प्रकाश ने कहा कि विकास की बड़ी बड़ी बातों के बीच पीने के पानी को लेकर हाहाकार है, ग्रामीण सड़कें जर्जर हैं, बिजली बिल और स्मार्ट मीटर और ब्लॉक, पंचायत, थाने में घूसखोरी चरम पर है। यात्रा की अगुवाई करने वाले पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि संविधान लोकतंत्र को फासीवादी मोदी सरकार ने कमजोर करने का काम किया है।नफरत विभाजन की राजनीति से लोग परेशान हैं। डोमिसाइल लागू करने पर महागठबंधन एकताबद्ध है। युवाओं और छात्रों की समस्या के प्रति सरकार असंवेदनशील है। इस मौके पर बोलते हुए यात्रा के मुख्य संगठक बैद्यनाथ यादव ने कहा कि वोटबंदी की साजिश सरकार कर रही है। वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश चल रही है। इसका डटकर विरोध होगा। यात्रा के प्रमुख नेता नेयाज अहमद ने कहा कि अकलियतों में भारी असुरक्षा बोध है। इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव प्रो उमेश कुमार ने कहा कि जिला के तीन विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा घूमी है और लोगों ने व्यापक स्वागत किया है।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *