हसनपुर प्रखंड के शिक्षा सेवक राम सेवक बैठा की चुनाव ड्यूटी से वापस लौटने के क्रम में सिंघिया स्टेशन के निकट ट्रेन के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत ।

Spread the love

हसनपुर प्रखंड के शिक्षा सेवक राम सेवक बैठा की चुनाव ड्यूटी से वापस लौटने के क्रम में सिंघिया स्टेशन के निकट ट्रेन के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत ।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र में तृतीय मतदान पदाधिकारी के रूप में उनकी ड्यूटी जिला निर्वाचन विभाग समस्तीपुर के द्वारा लगाई गई थी।

समस्तीपुर(हसनपुर):- जिले के हसनपुर प्रखंड के अहिलवार पंचायत अंतर्गत आनेवाले शंकरपुर गांव निवासी राम सेवक बैठा जो कि मध्य विद्यालय बड़गांव में शिक्षा सेवक के पद पर पदस्थापित थे कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव ड्यूटी के पश्चात वापस लौटने के क्रम में गुरुवार की रात सिंघिया स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आ जाने से हुई दर्दनाक मौत। इस घटना को लेकर उनके परिजनों के बीच कोहराम मच गया। रेल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के पश्चात उनके परिजनों को सौंप दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर व्याप्त है। बताया जाता है कि दिवंगत शिक्षा सेवक काफी कर्मठ, मिलनसार एवं मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे व वे हसनपुर प्रखंड में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पद पर भी कार्यरत थे।उनके निधन पर पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा सेवक संघ के सदस्यों व शिक्षक संगठन के सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी समस्तीपुर सह जिला अधिकारी समस्तीपुर से निर्वाचन आयोग के प्रावधान के अनुसार कर्मियों की मौत पर मिलने वाले उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की एवं उन्होंने बिहार सरकार से उनके परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी भी दिए जाने की मांग की । इधर इस घटना को लेकर शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय बड़गांव में एक शोकसभा का आयोजन किया गया एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत शिक्षा सेवक को श्रद्धांजलि दी।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *