बलियार गांव में श्री- श्री108 महाविष्णु का शुभारंभ विधिपूर्वक फीता काटकर पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने किया!

समस्तीपुर-हसनपुर प्रखंड अंतर्गत परिदह पंचायत के बलियार गांव में 9मई से18मई तक आयोजित श्री- श्री108 महाविष्णु यज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई!इस कलश शोभा यात्रा में महिलाएं एवं कुंवारी कन्याओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए और अगल-बगल के गांव को भ्रमण करते हुए करेह नदी से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंच कर कलश स्थापित किए! तत्पश्चात श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम,पूर्व प्रखंड प्रमुख संजय गुप्ता,प्रखंड प्रमुख अंजू देवी एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रामचंद्र पासवान ने विधिपूर्वक संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ फीता काटकर किया! वहीं पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्प ने कहा की आस पास के श्रद्धालू इस महाविष्णु यज्ञ में भाग लेने पहुंचेंगे और यहां का वातावरण श्रद्धा भक्ति और अध्यात्म से परिपूर्ण होगा’बलियार गांव में चल रहा है यह महाविष्णु यज्ञ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक चेतना का स्रोत हैं’इस महाविष्णु यज्ञ में न केवल सनातन परंपराओं को बल मिल रहा है बल्कि समाज में एक नई आध्यात्मिक जागरूकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी फैल रहा है! पूर्व प्रखंड प्रमुख संजय गुप्ता ने कहा की यह यज्ञ भगवान विष्णु का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए किया जाता है इसके माध्यम से भक्तों को बुरी शक्तियों से सुरक्षा बाधाओ का निवारण आध्यात्मिक विकास और समग्र कल्याण की प्राप्ति होती है हैं! प्रखंड प्रमुख अंजू देवी ने कहा कि भगवान विष्णु की पूजा संपूर्ण सृजन के लिए लौकिक ऊर्जा का स्रोत है भगवान विष्णु सर्वव्यापी और मृत्यु का विजेता और अनंत करुणा और प्रेम का प्रतीक है।प्रमुख प्रतिनिधि रामचंद्र पासवान ने कहा महाविष्णु यज्ञ में वातावरण पवित्र होता है और यह धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति का साधन हैं यज्ञ के अध्यक्ष पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने बताया कि बलियार गांव में आयोजित श्री-श्री 108 महाविष्णु यज्ञ को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रवचन,वृंदावन का रास ,मीना बाजार मौत का कुआं,टावर झूला,नवाह यज्ञ आदि कई प्रकार का आयोजन किया जाएगा। मौके पर नवीन कुमार यादव,गंगा प्रसाद विद्यार्थी,पूर्व मुखिया रामचंद्र यादव,अशोक कुमार विमल ,शोभाकांत राय,मुन्ना कुमार यादव,हरेकृष्णा यादव,अनिल कुमार यादव,एलआईसी एडवाइजर अरविंद कुमार यादव,डॉक्टर विनोबानंद यादव,चानो यादव,डॉ मुकेश कुमार यादव,मोती यादव,बैजू यादव,रामकुमार रमन,गजेंद्र पासवान, ब्रजेश यादव,सरपंच प्रतिनिधि उमेश शाह, राहुल कुमार यादव,राजकरण यादव, राजीव यादव, मंटून यादव,पुष्पेश कुमार पुष्प,सूरज यादव सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार की रिपोर्ट
