पूर्व विधायक राजकुमार राय ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री से मुलाकात कर क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कराए जाने का आग्रह किया

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

पूर्व विधायक राजकुमार राय ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री से मुलाकात कर क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कराए जाने का आग्रह किया

समस्तीपुर( हसनपुर/बिथान/सिंघिया):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह समस्तीपुर जिला जनता दल यूनाइटेड पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजकुमार राय ने राजधानी पटना में बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात कर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले बिथान प्रखंड के हसनपुर सखवा पथ में ग्राम लरझा घाट पुल के निकट से ग्राम बेलसंडी होते हुए भाया नरपा गोलंबर से चिरौटना बांध तक क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य लंबाई 06 किलोमीटर में तथा हसनपुर बिथान पथ में बिथान बाजार(पश्चिम)काली स्थान मंदिर के निकट से ग्राम जगमोहरा भाया ठठेरवा ढाला तक क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य लंबाई 7.5 किलोमीटर में कराए जाने संबंधी मांगपत्र सौंपा है ।पूर्व विधायक ने माननीय मंत्री से जनहित की समस्या को देखते हुए उक्त दोनों सड़कों को अविलंब ग्रामीण कार्य विभाग के स्थान पर पथ निर्माण विभाग के माध्यम से निर्माण कराए जाने का आग्रह किया है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर पूर्व विधायक ने बताया कि माननीय मंत्री ने इस संबंध में संबंधित विभाग को उचित दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र ही इस समस्या के समाधान का भरोसा दिया है! परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *