सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में जीत चौधरी ने उतीर्ण कर बढ़ाया परिवार का मान
समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत हसनपुर बाजार के प्रसिद्ध व्यवसायी श्री देव होण्डा ऐजेंसी के प्रोपराइटर मुकेश चौधरी के पुत्र जीत चौधरी ने सीबीएसई के 10 वीं परीक्षा में 83.6 प्रतिशत अंक के साथ उतीर्ण कर बढ़ाया परिवार का मान। जीत चौधरी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों को दिया है। जीत के माता रिंकू चौधरी व पिता मुकेश चौधरी ने जीत के सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए जीत चौधरी की उज्जवल भविष्य का कामना किया। वहीं जीत एण्ड अभिनव होटल के बिजनेस पार्टनर व काजल ज्वेलर्स के प्रोपराइटर कन्हैया कुमार गुप्ता ने जीत चौधरी के सफलता पर रिंकू चौधरी एवं मुकेश चौधरी को बधाई देते हुए जीत के लिए उज्जवल भविष्य का कामना किया।परशुराम कुमार की रिपोर्ट
