हसनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र 2025-26 का हुआ समापन
ब्यूरो चीफ-परशुराम कुमार
समस्तीपुर- हसनपुर चीनी मिल के द्वारा दिनांक-12/03/2026 को सुबह 7:45 बजे पेराई सत्र 2025-26 का समापन किया गया! इस पेराई सत्र में हसनपुर चीनी मिल द्वारा कुल 46.82 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई।अंतिम गाड़ी का गन्ना डोंगा में गिरने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल द्वारा डोंगा पूजा कर विधिवत पेराई सत्र 2025-26 का समापन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल ने किसानों एवं सभी मिल कर्मियों को चीनी मिल के कुशल संचालन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने किसानों से निवेदन किया कि किसान भाई इस बसंतकालीन बुआई के दौरान अधिक-से-अधिक क्षेत्रफ़ल में गन्ना की खेती करें और हसनपुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा बसंतकालीन गन्ना बुआई हेतु चलाई विभिन्न आकर्षक योजनाओं का अधिक-से-अधिक लाभ उठाएं। मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल, महाप्रबंधक गन्ना श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, मनोज प्रसाद, टीकम सिंह, शंभू प्रसाद राय, परमवीर सिंह, रामाशंकर प्रसाद, उदय राज सिंह, दीपेंद्र सिंह, अभयनाथ मिश्रा, अखिलेश धर द्विवेदी, एम ए खान, अमित कुमार, प्रमोद मणि त्रिपाठी, राम कृष्ण प्रसाद, अतुल कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, मदन मोहन मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, गौरव कुमार सिन्हा, डी. बी. सिंह, दिनेश कुमार सिन्हा, सतीश कुमार सिंह, शिव राज सिंह, अजय कुमार त्रिवेदी, रामनाथ सिंह, मनोज कुमार महतो सहित सभी खंड के सभी वरीय प्रबंधक, अधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
