उत्तर मध्य रेलवे के हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे अब अपने बेड़े के करीब एक हजार रेलकर्मियों को शानदार सरकारी क्वार्टर का तोहफा देने जा रहा है।

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय

उत्तर मध्य रेलवे के हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे अब अपने बेड़े के करीब एक हजार रेलकर्मियों को शानदार सरकारी क्वार्टर का तोहफा देने जा रहा है।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की हरी झंडी के बाद प्रयागराज, इटावा, ग्वालियर और अलीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में टाइप-2 और टाइप-3 श्रेणी के आधुनिक बहुमंजिला आवास बनाने का काम तेज हो गया है।

सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, प्रयागराज की जीआरपी कॉलोनी समेत झांसी, आगरा और मथुरा में भी ये क्वार्टर तैयार किए जाएंगे। इस योजना का मकसद रेलकर्मियों को उनके कार्यस्थल के करीब बेहतर सुविधाएं देना है, ताकि उन्हें आवास के लिए भटकना न पड़े। जल्द ही रेल परिवारों का अपने घर का सपना हकीकत में बदलने वाला है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *