प्रयागराज के कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल में जून से हृदय रोगियों के इलाज में बड़ा बदलाव आने वाला है

0 minutes, 3 seconds Read
Spread the love

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय

प्रयागराज के कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल में जून से हृदय रोगियों के इलाज में बड़ा बदलाव आने वाला है। यहां करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार AI कैथ लैब शुरू की जा रही है, जो दिल की बीमारियों के इलाज को नई दिशा देगी।इस हाईटेक लैब में थ्रीडी हाई-डेफिनिशन इमेजिंग के जरिए दिल की नसों में ब्लॉकेज का बेहद सटीक पता लगाया जा सकेगा। सबसे बड़ी बात—यह सिस्टम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आधारित है, जिससे इलाज के दौरान होने वाली मानवीय गलतियां कम होंगी और मरीज को मिलने वाला रेडिएशन भी घटेगा। देश की तीसरी AI कैथ लैब और उत्तर प्रदेश की पहली होग अस्पताल में कैथ लैब के साथ अलग रिकवरी रूम भी तैयार किया जा रहा है, जहां मरीजों को अल्ट्रासाउंड, MRI, CT स्कैन और X-ray जैसी सभी जांचें एक ही जगह मिलेंगी। यानी अब मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

AI कैथ लैब में मौजूद PCI Assist और स्मार्ट सॉफ्टवेयर ऑपरेशन के दौरान हर छोटी असमानता को पकड़कर डॉक्टरों को अलर्ट करेगा, जिससे स्टेंट लगाने में सटीकता और मरीज की सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *