फैजुल्लागंज में ब्राह्मण समाज का जनसैलाब, पूजा शुक्ला की अगुवाई में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

अनुज दीक्षित संपादक न्यू समाचार
लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र में रविवार, 12 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा के अवसर पर ब्राह्मण समाज का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। केशव नगर स्थित पीएचसी के पास से चिरंजीवी परशुराम मंदिर तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह का प्रतीक बन गई।बाल महिला सेवा संगठन एवं ब्राह्मण परिवार रजिस्टर्ड (भारत) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।
इस आयोजन की खास बात समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला की सक्रिय सहभागिता रही। उन्होंने न केवल शोभायात्रा में हिस्सा लिया, बल्कि चिरंजीवी परशुराम मंदिर पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी और राकेश पांडेय के साथ विधिवत पूजन-अर्चन भी किया।पूजा शुक्ला ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों को आज के समाज के लिए प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, साहस और धर्म के प्रतीक हैं, जिनके मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उनके संबोधन ने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा और संदेश का संचार किया।
शोभायात्रा का समापन मंदिर परिसर में विधिवत पूजन के साथ हुआ। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे UGC जैसे बड़े-बड़े मुद्दों पर भी संदेश दिया
