रोसरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति को जेसीबी लगाकर विखंडित करना बहुत बड़ा अपराध हैं:बच्ची मण्डल
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
समस्तीपुर-हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने बताया कि बिहार प्रदेश के समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा गांधी चौक पर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति को जेसीबी लगाकर विखंडित करना बहुत बड़ा अपराध है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को अविलम्ब चिन्हित कर उनके खिलाफ देशद्रोह का कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की दुस्साहस हरकत करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा पुरी दुनिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को आदर्श मानते हैं, यह कृत न केवल हमारी राष्ट्रीय अस्मिता पर आघात है बल्कि उन आदर्शों और मूल्यों का भी अपमान है।आज अपने ही मातृभूमि पर राष्ट्रपिता के साथ इस तरह का कृत सोच से परे लगता इसकी जितनी भर्त्सना की जाए वह बहुत कम होगा। उन्होंने समाज को जागरूक करते हुए कहा प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगी ही सामाजिक तौर पर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ गंभीर ठोस वातावरण बननी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भविष्य में कोई भी इस तरह की दुस्साहसिक हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
