एएसपी आलोक राज नारायण ने किया पाली थाने का त्रैमासिक निरीक्ष

पाली, हरदोई। सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शुक्रवार शाम को पाली थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिला। एएसपी ने थाना कार्यालय, मलखाना, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया तथा एण्टीराइट उपकरणों के संचालन का अभ्यास कराया। एएसपी ने जन शिकायती प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार, उपनिरीक्षक अतुल शर्मा, विपिन सिंह, हेड मोहर्रिर योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल तेज प्रताप, पुष्पेंद्र, गुरजीत सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
