बढ़ती महंगाई को लेकर हसनपुर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना!
समस्तीपुर- हसनपुर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने पेट्रोल,डीजल तथा एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा है कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी की कीमत ₹50 प्रति सिलेंडर बढा दी है तथा पेट्रोल या डीजल की कीमत भी प्रति लीटर 2रूपया बढ़ा दिया गया!आगे पूर्व विधायक ने कहां की एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी ने केवल देश की माता और बहनों की आंखों में आंसू ला दिए हैं,बल्कि आज देश के घरों की रसोई भी आंसू बहा रही है,जिससे उन्हें बड़ी पीड़ा और कठिनाई का सामना करना पड़ा है!मूल्य वृद्धि न्यायसंगत व तर्कसंगत्त नहीं है,जनहित में केंद्र सरकार को घरेलू गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल डीजल में किए गए मूल्य वृद्धि को वापस लेना चाहिए!परशुराम कुमार की रिपोर्ट
