मुखिया निरंजन कुमार के द्वारा मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में वाटर कूलर एवं आरओ लगवाने से बच्चों में खुशी – मुकेश

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

मुखिया निरंजन कुमार के द्वारा मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में वाटर कूलर एवं आरओ लगवाने से बच्चों में खुशी – मुकेश

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के के रूप नारायणपुर बेला पंचायत के मुखिया निरंजन कुमार साह के द्वारा मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में ड्रिंकिंग वाटर कूलर एवं आर ओ उपलब्ध कराया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन सोमवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया। वहीं मुकेश कुमार ने बताया कि इस मशीन के लग जाने से बच्चों की चिर प्रतिक्षित मांगे पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि इस मशीन की एक घंटा में 100 लीटर पानी का शुद्धिकरण एवं शीतलीकरण करने की क्षमता है। इस उपकरण के लगने से बच्चों को शुद्ध एवं ठंडा पानी पीने का मौका मिला, जिससे बच्चों में खुशी देखने को मिला। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा इंस्टॉलेशन कार्य में शिक्षा सेवक कैलाश सदा, रात्रि प्रहरी अमरजीत कुमार, शिक्षक शत्रुघन कुमार, कंचन कुमारी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *