समस्तीपुर जिला के दोबारा राजद जिला अध्यक्ष चुनी गई पूर्व एमएलसी रोमा भारती

0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

समस्तीपुर जिला के दोबारा राजद जिला अध्यक्ष चुनी गई पूर्व एमएलसी रोमा भारती

समस्तीपुर-एक बार फिर पूर्व एमएलसी रोमा भारती को सर्वसम्मति से राजद के जिला अध्यक्ष चुन लिया गया। मंगलवार को कर्पूरी आश्रम में आयोजन राजद की बैठक में सर्वसम्मति से रोमा भारती के नाम की घोषणा की गई जिला चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद बदरे आलम बदर की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया हुई मौके पर स्थानीय विधायक बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने रोमा भारती का नाम जिला अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया जिसका समर्थन सर्वप्रथम हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पन और प्रदेश महासचिव मोहम्मद फैजुर रहमान फैज ने किया। रोमा भारती के नाम की घोषणा होते ही प्रमुख नेताओं ने ताली बजाकर व हाथ उठाकर रोमा भारती के नाम का समर्थन किया। रोमा भारती ने निविरोध राजद जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई। कई नेताओं ने माला और बुके लेकर निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। पहले रोमा भारती का नाम राजद जिला अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित करते हुए समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि रोमा भारती का कार्यकाल जिला अध्यक्ष के रूप में बेहद संतोषप्रद रहा है इन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ख्याल रखा। राजद जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व एमएलसी रोमा भारती को बधाई देने वालों में हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम,हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल,पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह राजद नेत्री विभा देवी, राजद जिला उपाध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव,पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता शम्भू भूषण यादव,राजद नेता बौआ यादव, राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव गंगा प्रसाद विद्यार्थी,जिला पार्षद सह राजद नेता रणवीर यादव,राजद नेता शोभा कांत राय,राजद युवा नेता नीरज यादव,राजद युवा नेता अनिरुद्ध प्रसाद यादव सहित सैकड़ो की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *