हसनपुर में जनता दल यूनाइटेड पार्टी की विधानसभा स्तरीय बीएलए-02 की बैठक सम्पन्न।

0 minutes, 1 second Read
Spread the love

हसनपुर में जनता दल यूनाइटेड पार्टी की विधानसभा स्तरीय बीएलए-02 की बैठक सम्पन्न। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने एवं घर घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 20 वर्षों के जनसरोकार से जुड़े कार्यों की जानकारी आमजनता तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प।

समस्तीपुर( हसनपुर/बिथान/ सिंघिया):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर प्रखंड के इमली चौक स्थित गंगा उत्सव हॉल (गौरी विवाह भवन) में जनता दल यूनाइटेड पार्टी की बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय बीएलए-02 की एक बैठक का आयोजन प्रखंड जद यू अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस बैठक के दौरान पार्टी के राज्य व जिला से आए पार्टी पदधारकों ने मौके पर उपस्थित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व बीएलए – 02(बूथ लेवल एजेंट-02) के प्रतिनिधियों को वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार राज्य में चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान वर्ष 2025 की सफलता को ले व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने एवं उनके संबंधित मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ ) को अपेक्षित सहयोग किए जाने का संकल्प दिलाया। साथ ही उनसे यह भी सुनिश्चित कराए जाने को कहा गया कि एक भी योग्य मतदाताओं का नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची से न हटे एवं मृत व दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं का नाम किसी भी सूरत में मतदाता सूची में नहीं दर्ज हो सके। इसके अलावा पार्टी नेताओं के द्वारा बिहार सरकार के विकासपुरुष एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के वर्ष 2005 से लेकर वर्ष 2025 के दौरान जनसरोकार से जुड़े कार्यों की जानकारी एवं सरकार की उपलब्धि को समाज के सभी वर्ग के अंतिम पायदान तक रहने वाले लोगों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले तीनों प्रखंड से आए दर्जनों लोगों को पूर्व विधायक सह समस्तीपुर जिला जद यू के मुख्य प्रवक्ता राजकुमार राय के द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई । इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हसनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत नकुनी से मोहम्मद फकरुद्दीन,मोहम्मद जिब्राइल,मोहम्मद कौशल,मोहम्मद मासूम ,मोहम्मद जमशेद,मोहम्मद सत्तार, मोहम्मद मुबारक ,मोहम्मद सिकंदर,मोहम्मद मोईम,मोहम्मद याकूब,मोहम्मद कासिम ,मोहम्मद इरफान, ग्राम पंचायत मंगलगढ़ के मोहन साहू, मालीपुर परोडिया के श्रवण शर्मा, आतापुर नकुनी के शशिकांत झा,सचिन ठाकुर,विकास कुमार राम, प्रद्युम्न कुमार,सपना कुमारी,सिंघिया प्रखंड के कुंडल 01 पंचायत के राजेंद्र राम,संजीत शर्मा रणवीर यादव , विष्णुपुर डीहा पंचायत के संजय कुमार सिंह के नाम शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार के द्वारा आधारभूत संरचना,शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,सड़क , बिजली तथा रोजगार सृजन के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने की बात कही। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में बढ़ोतरी एवं 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दिए जाने के सरकार के फैसले को निर्धन वर्ग सहित मध्य वर्ग के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक फैसला बताया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी व बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सह पूर्व विधायक हिमराज राम ,जिला प्रभारी सह माननीय पूर्व विधानपार्षद भूमिपाल राय , पूर्व विधायक सह समस्तीपुर जिला जद यू के मुख्य प्रवक्ता राजकुमार राय , विधानसभा प्रभारी सह अधिवक्ता डॉ अंजनी कुशवाहा , जद यू नेता विजय कुमार यादव, अंजनी सिंह,अरविंद सिंह, राजकुमार आजाद,रामचंद्र यादव, रामचंद्र पासवान,सत्येंद्र यादव,गरीब मालाकार, पंकज मिश्रा, रामाश्रय यादव,सरोज सिंह,सोनू सिंह,विकास राज, ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू, रजनीश कुमार राजू, जितेंद्र सिंह,प्रशांत सिंह, सपना देवी , बिजली देवी, रुणा कुमारी,मंजू देवी, सहित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं बीएलए-02 उपस्थित हुए।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *