हसनपुर विधानसभा के भाजपा नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव की असामायिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व मातमी सन्नाटा.
समस्तीपुर। जिले के हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव जी का सोमवार की रात्रि में अचानक हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। यह हृदयविदारक खबर सुनकर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र समेत समस्तीपुर जिले भर में भी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी व पत्रकारों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। इनके निधन से राजनीति जगत ने एक बेबाक, संघर्षशील, आम जन की आवाज बुलंद करने वाले व्यक्ति को हमेशा के लिए खो दिया है। समस्तीपुर जिला समेत हसनपुर विधानसभा क्षेत्र लोगों ने इनके निधन को राजनीति जगत में क्षति बताते हुए ब्रह्मलीन सुभाषचंद्र यादव जी के आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से शान्ति प्रार्थना किया कि ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। श्री सुभाषचंद्र यादव के निधन पर खगड़िया लोकसभा के सांसद राजेश वर्मा, हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु, सुनील कुमार पुष्पम, राजकुमार राय, वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल, जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव, वरिष्ठ राजद नेत्री विभा देवी, जिला पार्षद सुजीत कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद, शम्भु भूषण यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष नीलम सहनी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जीडी विमल, डॉ. हरिदेव सेठ, डॉ आर के यादव, पूर्व मुखिया रामचन्द्र यादव, अशोक यादव, पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता, हरिनंदन यादव, महेंद्र यादव, रामचन्द्र यादव, चन्द्रशेखर साहू, उमेश राउत, संजीव कुमार, रामाशीष यादव आदि सैकड़ों लोगों ने कहा कि विश्वास ही नहीं होता कि हसनपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव जी अब हमलोगों के बीच नहीं रहे। सबों ने कहा श्री सुभाषचंद्र यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति दें एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं आवासीय ज्ञानोदय विद्यालय के निदेशक रामदयाल सिंह ने निधन की खबर सुनते ही विद्यालय पहुंचे सभी छात्र छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा के लिए शान्ति प्रार्थना कर मंगलवार को विद्यालय की पढ़ाई को स्थगित कर दिए।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
