हसनपुर विधानसभा के भावी उम्मीदवार इंदु गुप्ता के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का किया गया आयोजन!
समस्तीपुर-हसनपुर विधानसभा के अंतर्गत बिथान बाजार स्थित गांधी मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन इंदु गुप्ता एवं थानाध्यक्ष राजू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया, जहां युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने क्रिकेट के रोमांच का लुफ्ट उठाया। मालदह की टीम ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी उद्घाटन मुकाबले में मालदह की टीम और बड़गांव की टीम आमने-सामने थीं। मालदह की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया, जबकि बड़गांव की टीम ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली। मैच शुरू होते ही दर्शकों में रोमांच बढ़ गया और हर चौके-छक्के पर तालियों की गूंज सुनाई दी। खेल से बढ़ता है भाईचारा: इंदु गुप्ता इस अवसर पर हसनपुर विधानसभा की भावी उम्मीदवार इंदु गुप्ता ने कहा, “खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। मैं इस तरह के आयोजनों को हमेशा समर्थन दूंगी और क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहूंगी।”
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे गणमान्य लोग क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य लोगों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र पासवान, अमरजीत यादव, अमरजीत पासवान, शिव साहू, राजेश पासवान, युवराज पासवान, जय नारायण राय, मनोज राय, फुल कुमार साहू, उमाशंकर यादव, रामकुमार राय, अनिरुद्ध यादव, संतलाल यादव, नंदन, संजय, अवधेश सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। खेल के प्रति बढ़ रहा है युवाओं का रुझान टूर्नामेंट के आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें क्षेत्र की विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी। अगले दौर के मुकाबलों पर टिकी निगाहें पहले दिन के रोमांचक मुकाबले के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अगले दौर के मैचों पर टिकी हैं। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विशेष कार्यक्रम के तहत खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम को शानदार पुरस्कार दिया जाएगा।
इस टूर्नामेंट के माध्यम से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार की रिपोर्ट
