झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किए
समस्तीपुर-हसनपुर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के जनमानस में गुरुजी के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन आदिवासी आंदोलन के प्रतीक रहे उन्होंने आदिवासियों के हक सम्मान और जमीन के लिए आजीवन संघर्ष किया और झारखंड राज्य के गठन से लेकर उसकी आत्मा बढ़ाने तक हर मोर्चे पर नेतृत्व किया! शिबू सोरेन का संघर्ष सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं था बल्कि उन्होंने जमींदारी उन्मूलन से लेकर कोयलांचल की खदानों तक आदिवासियों की आवाज को बुलंद किया!पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने कहा कि झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है उनके निधन की खबर फैलते ही झारखंड सहित पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई हैं !राजनीतिक सामाजिक और आदिवासी संगठनों में गहरा दुख और स्तबद्धता का माहौल हैं साथ ही साथ पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन से आज झारखंड सिर्फ एक नेता नहीं अपना पथप्रदर्शक,मार्गदर्शन और पहरेदार खो बैठा है लेकिन शिबू सोरेन की विरासत,विचार और संघर्ष की ज्वाला आने वाले वाले पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी!अंत में पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मैं अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्दों की काफी कमी महसूस कर रहा हूं हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवगंत आत्मा को शांति मिले हम उनके परिवार की असीम शांति और जीवन में शांति के लिए कामना करते हैं
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
