सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन के तकनीकी सहायता से वंचित समुदाय के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखण्ड में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वावधान एवं प्राथमिक सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन के तकनीकी सहायता से जरुरतमंद वंचित समुदाय के बीच स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। किसनपुर युसूफ पंचायत के मुसहर टोली वार्ड संख्या 2-3 और वार्ड संख्या 14 स्थिति आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 92, बाजिदपुर मेयारी पंचायत के मुसहर टोली वार्ड संख्या 9 स्थिति आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 72, अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत के मुसहर टोली वार्ड संख्या 12, भोजपुर तथा धर्मपुर पंचायत के खेतापुर पोखर पर स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेंद्र कुमार नें बताया कि यह शिविर 4 अगस्त 2025 से आरंभ किया गया है जो 7 अगस्त 2025 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि नौआचक, भागवतपुर, खेतापुर मुसहर टोली के अलावे रायपुर बुजुर्ग पंचायत के जानमहमदपुर गांव के मछुआरा टोला में स्वास्थ्य जांच के आधार पर उपयुक्त दवा निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायरंजन के डाक्टर अमित कुमार, हेल्थ मैनेजर फ़िरदौस आलम, डाटा इंट्री आपरेटर पिंटु कुमार, सी एच ओ आस्था कुमारी, ए एन एम रागिनी कुमारी, सेविका मीना देवी, आशा दीदी तारा देवी, सी एच ओ रिंकु कुमारी, आशा दीदी मंजु देवी, बिंदी देवी, आहन संस्था से शिवानी कुमारी, सामुदायिक शिक्षक संगीता कुमारी, बाल अधिकार परियोजना के सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट बलराम चौरसिया, किरण कुमारी, वीणा कुमारी, पैरवी, नई दिल्ली की फैसिलिटेटर विभा कुमारी, आजीविका फैसिलिटेटर राखी कुमारी, सी एच ओ स्मिता कुमारी ए एन एम नीलम कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, शिक्षिका बबीता कुमारी नें सकारात्मक सहयोग किया। रविन्द्र पासवान नें कहा कि आज भी वंचित समुदाय की पहुंच से कोसों दूर है सरकारी स्वास्थ्य सेवा। जिस कारण इन लोगों का नजरिया सरकारी स्वास्थ्य सेवा के प्रति उदासीन है। इन समुदाय के अधिकतर बच्चे, महिला पुरुष चर्मरोग, दमा, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, चक्कर आना, मुंह से बदबू आना, खून की कमी, रक्त चाप, दांत आंख, कान आदि की बीमारी से पीड़ित देखे गए।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
