पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र यादव की निधन पर विधान पार्षद तरुण कुमार ने उनके निवास स्थान पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र यादव की निधन पर विधान पार्षद तरुण कुमार ने उनके निवास स्थान पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

समस्तीपुर। जिले के हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव जी का बीते 28 जुलाई सोमवार की रात्रि में अचानक हृदय गति रूक जाने से असामायिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक खबर सुनकर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र समेत समस्तीपुर जिले भर के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों तथा पत्रकारों के बीच शोक की लहर दौड़ गया। विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र यादव जी के निधन से राजनीति जगत ने एक बेबाक, संघर्षशील, आम जन की आवाज बुलंद करने वाले व्यक्ति को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र समेत समस्तीपुर जिला ने हमेशा के लिए खो दिया है। डॉ. तरूण कुमार ने ब्रह्मलीन हुए सुभाषचंद्र यादव जी के आत्मा शान्ति के लिए ईश्वर से शान्ति प्रार्थना किया कि ईश्वर सुभाषचंद्र यादव जी के आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें। उन्होंने श्री सुभाषचंद्र यादव जी के असामायिक निधन को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने सुभाषचंद्र यादव जी पुत्र आदित्य कुमार उर्फ शुभम् कुमार को हिम्मत से काम लेने के लिए आगे उज्जवल भविष्य बनाने के लिए सलाह दी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ झा, पूर्व मुखिया शिवचन्द्र यादव, संवेदक मनोज यादव, सकरपुरा पंचायत के मुखिया रामसखा राय, गौड़ी शंकर यादव, भटवन पंचायत के मुखिया राजकिशोर राउत, श्याम सुंदर पासवान, ऋषि राज सिंह, संजय पौद्दार, सत्यम राय, राहुल कुमार, संजीव कुमार, पत्रकार संजय भारती, दिगंबर यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *