मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक न्याय एवं बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्ग के लोगों के हित के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं: पूर्व विधायक राजकुमार राय

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक न्याय एवं बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्ग के लोगों के हित के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं: पूर्व विधायक राजकुमार राय

समस्तीपुर(हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले हसनपुर प्रखंड के औरा एवं देवड़ा पंचायत में जनता दल यूनाइटेड पार्टी के द्वारा बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वर्ष 2025 के आगामी बिहार विधान सभा चुनाव कि तैयारी पर चर्चा किया गया। साथ ही इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करना तथा बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 20 वर्षों के कार्यकाल में किए गए जनहित के कार्य की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लेना है। बताया जाता है कि बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत आयोजित इस बैठक का संचालन संबंधित पंचायत के जद यू पंचायत अध्यक्ष के द्वारा किया गया । इस अवसर पर बैठक के मुख्य अतिथि समस्तीपुर जिला जद यू के मुख्य प्रवक्ता व हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक न्याय एवं बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए लगातार कार्य कर रहे है एवं उनके नेतृत्व में बिहार सरकार ने अब तक कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों हासिल किया है। उन्होंने बिहार सरकार के द्वारा प्रदेश के आधारभूत संरचना ,सड़क,बिजली ,शिक्षा,कृषि, स्वास्थ्य सुविधा, उद्योग व्यवसाय तथा रोजगार सृजन के क्षेत्र में लाए गए क्रांतिकारी परिवर्तन पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले बीस वर्षों से बिहार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे है ।उनके द्वारा बिहार राज्य के हर कोने से राजधानी पटना तक आसानी से पहुंचने के लिए एवं प्रदेश के सभी दिशाओं से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गंगा नदी पर निर्माण कराए गए एवं निर्माणाधीन फोर लेन एवं सिक्स लेन पुल की सुविधाओं को आमलोगों के लिए बहुत हितकारी बताया। इसके अलावा उन्होंने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में करेह नदी पर निर्मित उच्च स्तरीय पुलों एवं टू लेन सड़कों के अलावा अन्य विकास योजनाओं को आमजनता के लिए बहुत उपयोगी बताया। पूर्व विधायक ने पंचायत स्तर पर उच्च माध्यमिक विद्यालयों की शुरुआत से बालिका शिक्षा को काफी बढ़ावा मिलने की बात कही और बिहार सरकार के द्वारा प्रदेश में रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे सार्थक प्रयास एवं डिग्री कॉलेज खोले जाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किए जाने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया । इसके अलावा बिहार सरकार का 125 यूनिट तक की बिजली मुफ्त में दिए जाने एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किए जाने के फैसला को निर्धन वर्ग एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए काफी राहत पहुंचाने वाला फैसला बताया। वहीं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ले पूर्व विधायक ने कहा कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की महान जनता अच्छी तरह से इस बात से वाक़िफ है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए है एवं वे इस बार किसी के झांसे में नहीं आनेवाले हैं।मौके पर इस कार्यक्रम में समस्तीपुर जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं हसनपुर विधान सभा के पूर्व विधायक राजकुमार राय जी के अलावा प्रखंड जद यू अध्यक्ष हसनपुर सह बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, जिला जदयू के उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जद यू नेता राजकुमार आज़ाद ,सूरज कुमार राम, परमानंद मंडल,पंकज कुमार मिश्र,संजीव चौधरी, सुनील कुमार गिरी,गोपाल पासवान सहित जदयू पार्टी के संबंधित पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य सभी सदस्यगण मौजूद थे।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *