प्रोग्रेसिव सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में प्राचार्य प्रेम शंकर दुबे ने किया ध्वजारोहण

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

प्रोग्रेसिव सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में प्राचार्य प्रेम शंकर दुबे ने किया ध्वजारोहण

समस्तीपुर- हसनपुर प्रखंड के अंतर्गत प्रोग्रेसिव सेंट्रल स्कूल सकपुरा में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रोग्रेसिव सेन्ट्रल स्कूल सकरपुरा के प्रांगण में प्राचार्य प्रेम शंकर दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने देश के शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा समृद्ध, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत की मंगलकामना की। उन्होंने अपने उदबोधन में छात्रों को देश की संप्रभुता की रक्षा तथा नवाचार के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर उप प्राचार्य दिनेश चंद्र पांडे ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन संजय कुमार मिश्रा ने भी छात्रों को देश की सुरक्षा एवं गरिमा बनाए रखने का आवाहन किया। मौके पर सर्वश्री अशोक सिंह, मिथिलेश राय, अविनाश कुमार सन्नी, सुशील सिंह, अजीत कुंवर, राजीव रंजन, प्रवीण जी, सचिन जी, दिलीप झा, संजय झा, सरिता जी, रानी जी, सविता जी, रंजीत जी आदि भी उपस्थित थे।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *