विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 को ले बीएलओ के साथ निर्वाचन अधिकारियों की हुई बैठक।

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 को ले बीएलओ के साथ निर्वाचन अधिकारियों की हुई बैठक।

एसआईआर अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बीएलओ को किया गया सम्मानित।

समस्तीपुर(हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित हसनपुर प्रखंड के न्यू इंडिया शुगर मिल्स हाइस्कूल हसनपुर रोड के सभागार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025(एसआई आर) के तहत हसनपुर प्रखंड के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अवर निर्वाचन पदाधिकारी रोसड़ा राजेश कुमार ने प्रखंड के सभी बीएलओ को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत उनके शेष बचे कार्यों को अविलंब पूरा करने को कहा एवं 60 प्रतिशत कार्य से कम उपलब्धि वाले बीएलओ को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करने की सख्त हिदायत दी । वहीं विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 (एसआईआर) के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बीएलओ क्रमशः बूथ संख्या 150 के रविरंजन कुमार , बूथ संख्या 46 के अशोक कुमार एवं बूथ संख्या 65 के कैलाश कुमार दास को अवर निर्वाचन अधिकारी रोसड़ा राजेश कुमार एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। मौके पर निर्वाचन सहायक सह शिक्षक शंभू प्रसाद,राजेश रंजन राय, मनोज कुमार भारती,मोहम्मद जाफर आलम, ओह्म महेश प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार ब्रज, सज्जन कुमार, सुशांत यादव, मुकेश कुमार, रामकुमार शर्मा, जगदीश कुमार सुमन,तारकेश्वर बैठा,प्रद्युम्न कुमार गौतम,सुशील कुमार सिंह, रामकुमार पासवान, रामकुमार यादव,शंकर यादव, आशुतोष कुमार पोद्दार,रामाश्रय कुमार, मायाराम मोची सहित सभी बीएलओ मौजूद रहे।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *