हसनपुर में आंधी-पानी ने मचायी भारी तबाही,मक्का-गेहूं सहित अन्य फसलें हुई बर्बाद

0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

हसनपुर में आंधी-पानी ने मचायी भारी तबाही,मक्का-गेहूं सहित अन्य फसलें हुई बर्बाद

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

समस्तीपुर -हसनपुर में शुक्रवार की रात आयी आंधी-पानी ने भारी तबाही मचायी है। देर शाम आए आंधी-तूफान ने किसानों की मकई एवं गेहूं की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। इसके अलावा सब्जी वर्गीय फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के पेट पर सीधी प्रकृति की मार पड़ी है।यह बता दें कि अभी रबी फसल के तहत लगी खासकर मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बीती रात अचानक आई तेज आंधी के साथ बारिश होनी शुरू हो गयी, जिससे हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के परिदह पंचायत के बेलौन में मक्के एवं गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंची है।मक्का की फसल एवं गेहूं यहां की मुख्य फसल है तथा इसी पर यहां के किसानों का बजट निर्भर करता है।आंधी-पानी ने हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के किसानों को कमर की रीढ़ तोड़ दी हैं!हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के परिदह पंचायत बेलौन के किसानों का कहना हैं कि सरकार इन किसानों को मुआवजा के नाम पर हजार-दो हजार देकर टरका देती है!हमलोगो को उचित मुआवजा मिलनी चाहिए ताकि आर्थिक स्थिति कमजोर ना हो!किसानों के सामने यह आंधी-पानी विपत्ति लेकर पहुंच गयी है।हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के परिदह पंचायत बेलौन के किसान सत्यनारायण यादव,अनिल पंजीयर,रामसागर यादव,तपेश्वर यादव,बुलन यादव, सुरेन्द्र पंजीयर,रामप्रवेश यादव,कपलेश्वर यादव, सुरेश यादव, रायबहादुर यादव,बतहु यादव,भूषण यादव सहित सभी किसानों ने सरकार से मुआवजा तत्काल प्रभाव से देने की मांग की है!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *