सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक स्तर को काफी सुदृढ़ करेगा। :- सुशांत यादव 

Spread the love

सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक स्तर को काफी सुदृढ़ करेगा। :- सुशांत यादव

समस्तीपुर:- बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित सरकारी मध्य,माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के तहत पठन पाठन का कार्य जारी है। इस बाबत समस्तीपुर जिला के शिक्षक सुशांत यादव सुमित ने बताया कि बिहार सरकार के सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक स्तर को काफी सुदृढ़ करेगा । सुशांत ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद(एनसीईआरटी) पाठ्यक्रम भारत में स्कूली शिक्षा के लिए एक व्यापक और मानक ढांचा प्रदान करता है। इस पाठ्यक्रम के तहत शामिल पाठयपुस्तकों में सभी पाठ सरल और सटीक भाषाओं में लिखी जाती है जिससे छात्रों को अवधारणाओं को समझने में काफी आसानी होती है। उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी पाठ्यक्रम रटने पर आधारित नहीं है और यह छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करता है। साथ ही यह पाठ्यक्रम भारत में शिक्षा प्रणाली को मानकीकृत करने में भी काफी मदद करता है । उनके अनुसार बिहार सरकार के सरकारी विद्यालयों में इस पाठ्यक्रम के तहत पठन पाठन कराए जाने के लिए सभी शिक्षकों को भी अपनी शैक्षणिक कौशल का इस्तेमाल करते हुए छात्र छात्राओं को संबंधित विषयों के पाठ की अवधारणा से पूरी तरह अवगत कराना होगा ताकि उन्हें इस पाठ्यचर्या के किसी पाठ को समझने में कोई कठिनाई न हो। इसके अलावा छात्र छात्राओं के लिए भी संबंधित विषयों के शिक्षक के साथ सवाल जवाब करना भी कहीं न कहीं उनके लिए इस पाठ्यक्रम को समझने में काफी मददगार साबित होगा। वहीं शिक्षकों के लिए भी तर्कपूर्ण तरीके से पाठ की अवधारणाओं को समझाने की कला उन्हें काफी सहज रखेगी एवं इसके लिए सभी शिक्षकों को अपने अपने विषयवस्तु पर पूर्व तैयारी करना बहुत कारगर कदम साबित होगा।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *