हसनपुर चीनी मिल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
हसनपुर। दिनांक 14.12.2025 । आज हसनपुर चीनी मिल मुख्य द्वार पर हसनपुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा “कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR)” योजना अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर पीडिया रोग विशेषज्ञ डॉ ओम प्रकाश द्विवेदी, मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ आलोक कुमार, आंख, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुरारी कुमार, डॉ आदित्य प्रसाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गुंजन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अली, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अनामिका, फिजिशियन डॉ विनोद कुमार वर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ कृष्ण कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रिया ने सैकड़ों स्थानीय लोगों एवं किसानों के स्वास्थ्य का नि:शुल्क जाँच किया गया और जरूरी सलाह दिया। जांचोपरांत चिकित्सकों द्वारा जरूरी दवाईयां भी निःशुल्क वितरित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में चीनी मिल के अधिकारियों, पदाधिकारियों, एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त चीनी मिल परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों के लगभग 250 व्यक्तियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल के द्वारा किया गया। मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष ने अपना विचार व्यक्त करते हसनपुर चीनी मिल की ओर से सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर किया। उन्होंने बताया कि हसनपुर चीनी मिल द्वारा सामाजिक उत्थान एवं समाज के सतत् विकास हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, रक्त दान शिविर का आयोजन, महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, स्कूली बच्चों के सुविधा एवं कौशल विकास सहित कई क्षेत्रों में अपने भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। इस मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल,उप महा प्रबंधक DGM रामाशंकर प्रसाद, यांत्रिकी विभाग प्रमुख टीकम सिंह, उपाध्यक्ष वित्त मनोज प्रसाद, उत्पादन इकाई प्रमुख परमबीर सिंह, उपाध्यक्ष गन्ना अनिल कुमार सिंह राठौड़, सहायक महाप्रबंधक, एच. आर. दीपेंद्र सिंह, महाप्रबंधक विद्युत उदयराज सिंह, अभय नाथ मिश्रा, अखिलेश धर द्विवेदी, मदन मोहन मिश्रा, डॉ अक्षय पटेल, राम कृष्ण प्रसाद, सत्यार्थ शुक्ला, अजय त्रिवेदी, रविशंकर सिंह, पंकज कुमार प्रवीण सहित सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित थे।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
