हसनपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सह बिथान प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख विभा देवी ने बिहार के जाने-माने लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किए

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

हसनपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सह बिथान प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख विभा देवी ने बिहार के जाने-माने लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किए : समस्तीपुर : बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रही पिछले सात दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती शारदा सिन्हा ने मंगलवार देर रात अंतिम सांस ली शारदा सिन्हा 72 साल की थी शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने निधन की पुष्टि की,शारदा सिन्हा के निधन की सूचना जब हसनपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सह बिथान प्रखंड के पूर्व प्रमुख विभा देवी को मिली तो उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शारदा सिन्हा का निधन बिहार के संगीत प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी सदमे की तरह है विधायक प्रतिनिधि विभा देवी ने कहां की शारदा सिन्हा अपने संगीत करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की और जल्द ही अपनी आवाज की मधुरता और सुरीलापन से लोगों का दिल जीत लिया उनके गाए गीतों में एक मधुरता थी जो संगीत प्रेमियों को अपनी ओर खींच लेती थी खास तौर पर छठ पर्व पर उनके गाए गीत लोगों की जुबान पर चढ़ गए, शोक व्यक्त करने में शामिल राजद के वरिष्ठ नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल,युवा नेता नीरज यादव,बिथान युवा प्रखंड उपाध्यक्ष अनिरुद्ध यादव,राजद नेता श्रवण यादव,प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी मुखिया सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त की, समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *