नव युवक समिति बेलौंन के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर चलाया स्वच्छता अभियान

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

नव युवक समिति बेलौंन के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर चलाया स्वच्छता अभियान: समस्तीपुर:हसनपुर प्रखंड के परिदह पंचायत के वार्ड नंबर 01 में छठ पूजा के शुभ अवसर पर नवयुवक समिति बेलौंन के द्वारा आज सुबह 4बजे से पूरे गाँव से लेकर करेह नदी घाट तक स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई अभियान चलाया गया!इस स्वच्छता अभियान में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने आगे आकर स्वच्छता के इस अभियान में हिस्सा लिया और अपना योगदान दिया! नवयुवक समिति के द्वारा समाज के सभी वर्ग के लोगों को यह सुझाव दिया गया कि सभी लोग अपने मन में प्रण कर ले कि न तो स्वयं गंदगी फैलाना चाहिए और नहीं किसी को फैलाने देना चाहिए उन्होंने न गंदगी करेंगे और न करने देंगे का भरोसा भी जताया! साथ ही साथ नवयुवक समिति के द्वारा यह भी बोला गया कि स्वच्छ भारत एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है क्योंकि इसे समाज का अपार समर्थन मिल रहा है बड़ी संख्या में समाज के सभी लोगों ने आगे आकर साफ सुथरा भारत बनाने का प्रण किया है स्वच्छ भारत अभियान के तहत गलियों की सफाई के लिए झाड़ू उठाना,कुड़ा-करकट साफ सफाई स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करना सभी को प्रकृति बन गई है!इस स्वच्छता अभियान में शामिल परिदह पंचायत के भावी पंचायत समिति प्रत्याशी राजू कुमार यादव,पत्रकार परशुराम कुमार,जदयू नेता पप्पू यादव, महेंद्र यादव, सुरेंद्र पंजीयार, सुन्दर मुखिया,छठब्रती मिथुन यादव,रामउदय यादव, नरेश यादव, मुकेश कुमार, विद्यानन्द यादव, शुभम कुमार एवं विकास कुमार सहित और भी नव-युवक शामिल थे, समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *