बोर्ड परीक्षा अवधी में डीजे एवं लाउडस्पीकर के ध्वनि प्रदूषण पर सख्त रोक लगाई जाय : बच्ची मंडल

Spread the love

बोर्ड परीक्षा अवधी में डीजे एवं लाउडस्पीकर के ध्वनि प्रदूषण पर सख्त रोक लगाई जाय : बच्ची मंडल

ब्यूरो चीफ-परशुराम कुमार

 

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने बताया कि समस्त प्रदेश में बच्चों की बोर्ड की परीक्षाओं का संचालन जारी है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में विवाह, धार्मिक कार्यक्रम, निजी आयोजनों, डीजे पार्टियों और कुछ स्थानों पर हो रहे महोत्सवों के कारण तेज़ आवाज़ में लाउडस्पीकर और डीजे का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है, जो यह शोर बच्चों की पढ़ाई, एकाग्रता और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि डीजे व लाउडस्पीकर के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी स्पष्ट आदेशों का भी कई जगहों पर धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है। बच्ची मंडल ने जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुए कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी प्रकार के आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण पर सख़्त नियंत्रण लगाया जाए, डीजे व तेज़ लाउडस्पीकरों पर प्रभावी रोक हो और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का प्रदेश‌ भर में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। श्री मंडल ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य सर्वोपरि हैं, इस पर जिला प्रशासन कोई समझौता नहीं कर परीक्षा अवधी में ध्वनि प्रदूषण पर सख्त रोक लगवाने का पहल करें। श्री बच्ची मंडल ने सभी परीक्षार्थी बच्चों को हार्दिक मंगलकामनाएँ देते हुए कहा कि आपका परिश्रम सफल हो, आपका आत्मविश्वास मज़बूत रहे और आपका भविष्य उज्ज्वल बने।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *