समाज कल्याण योजनाओं के प्रभावी संचालन की मांग ।
समस्तीपुर(बिथान):- बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री श्री मदन साहनी से बिथान प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि जयकुमार मुखिया ने पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर जगमोहरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार भी उनके साथ मौजूद थे। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को बिथान प्रखंड में और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किए जाने तथा आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारु रूप से संचालन की मांग रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गरीब,वृद्ध,विधवा,दिव्यांग एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ समय पर मिलना अत्यंत आवश्यक है।जयकुमार मुखिया ने मंत्री को अवगत कराया कि कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय स्तर पर कठिनाइयाँ आ रही हैं,जिन्हें दूर किया जाना आवश्यक है। वहीं पंचायत पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करने पर बल दिया।
समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि बिथान प्रखंड में जन कल्याणकारी योजनाओं के संचालन को और बेहतर बनाया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
