हसनपुर चीनी मिल ने साफ सुथरा एवं ताजा गन्ना लाने वाले किसानों को सम्मानित किया
समस्तीपुर -हसनपुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा चीनी मिल में साफ सुथरा एवं ताजा गन्ना के आपूर्ति हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस कार्य में किसानों को सहयोग करने के लिए उनके गृहिणियों को चीनी मिल प्रबंधन ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में आज वरीय प्रबंधक गन्ना एम ए खान द्वारा मालीपुर सर्किल के रामपुर गांव के कार्ड संख्या-1001/432 एवं कार्ड संख्या-1091/48 के धारक किसानों के गृहिणियों को पुरुस्कार के तौर पर साड़ी वितरण किया गया।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
