कड़ाके की ठंड को लेकर पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने प्रशासन से की अलगाव जलाने की मांग
*न्यू समाचार ब्यूरो चीफ- परशुराम कुमार*
समस्तीपुर(हसनपुर विधानसभा)- हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने प्रशासन से सभी चौक-चौराहे पर अति शीघ्र अलगाव जलाने की मांग की है, हसनपुर विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण समस्तीपुर जिला ही नहीं संपूर्ण बिहार में जारी कराके की ठंड से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं! बिहार में हाथ कपा देने वाली ठंड ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है !दिन में धूप नहीं निकल रही है सर्द पछुआ हवा से कनकनी बढ़ा दी है!यह कनकनी और भी बढ़ने की संभावना बताई जा रही है!हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर प्रशासन द्वारा अलगाव की समुचित व्यवस्था नहीं किया गया है जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है !ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों को ठंड से कोई निजात मिलते नहीं दिख रहा है प्रतिदिन दिहारी मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालन करने वाले मजदूर काफी परेशान हो रहे है! उन्हें इस ठंड में भी अपने-अपने कामों पर जाना पड़ता है ताकि उनका परिवार चल सके !हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों में अभिलंब अलगाव की समुचित व्यवस्था जनहित में प्रशासन द्वारा किया जाना चाहिए तथा गरीब वह जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण किया जाना चाहिए ताकि लोगों को ठंड से निजात मिल पाए!
