UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:कोर्ट ने कहा- इनका दुरुपयोग हो सकता है; केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट करने के निर्देश
*UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:कोर्ट ने कहा- इनका दुरुपयोग हो सकता है; केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट करने के निर्देश*
*नई दिल्ली 3 मिनट पहले*
सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने कहा कि इसके प्रावधान अस्पष्ट हैं और इनका दुरुपयोग हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नियमों का ड्राफ्ट फिर से तैयार करने का निर्देश दिया। CJI सूर्यकांत ने केंद्र से पूछा- हमने जातिविहीन समाज की दिशा में कितना कुछ हासिल किया है। क्या अब हम उल्टी दिशा में चल रहे हैं?
CJI ने कहा- आप SC/ST स्टूडेंट्स के लिए अलग हॉस्टलों की बात कर रहे हैं। ऐसा मत कीजिए। आरक्षित समुदायों में भी ऐसे लोग हैं जो समृद्ध हो गए हैं। कुछ समुदाय दूसरों की तुलना में बेहतर सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं।
