सांसद व विधायक के वर्तमान कार्यकाल से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हैं बहुत सारी उम्मीदें-सुशांत यादव

Spread the love

सांसद व विधायक के वर्तमान कार्यकाल से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हैं बहुत सारी उम्मीदें-सुशांत यादव

ब्यूरो चीफ-परशुराम कुमार

समस्तीपुर( हसनपुर/बिथान/ सिंघिया):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सांसद राजेश वर्मा व विधायक राजकुमार राय के वर्तमान कार्यकाल से बहुत सारी उम्मीदें हैं।उक्त बातें हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी सुशांत यादव सुमित ने कही।उन्होंने बताया कि इन उम्मीदों में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर तथा बिथान प्रखंड के लोगों को बाज़ार में लगने वाले जाम की समस्या से स्थाई रूप से निजात दिलाने को ले हसनपुर तथा बिथान बाज़ार को अतिक्रमण मुक्त व सड़कों का चौड़ीकरण कर दोनों प्रखंड वासियों को बायपास सड़क की बेहतर कनेक्टिविटी वाली सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने, दोनों प्रखंडों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र विस्तार के तहत छात्र छात्राओं की सुविधा को ले डिग्री व तकनीकी कॉलेज की स्थापना किए जाने, पूरे विधानसभा क्षेत्र में निर्मित उच्चस्तरीय पुलों से होकर गुजरने वाली सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी टू लेन सड़कों से किए जाने एवं कई नए सड़क मार्गों के प्रस्ताव को मूर्तरूप दिए जाने के अलावा किसानों की जटिल समस्या जैसे कि चौर तथा बंधार क्षेत्रों से जल निस्सरण की सुविधा बहाल करने व मृत बागमती नदी के उड़ाहीकरण को ले उचित पहल करने की उम्मीदें शामिल है। इसके अलावा पर्यटन स्थल के क्षेत्र में शासन गांव स्थित मां सती मंदिर व मंगलगढ़ गांव स्थित शिव मंदिर को शामिल कर इसके सौंदर्यीकरण व स्थल विकास के लिए कारगर पहल करने व दोनों मंदिरों तक पहुंचने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी वाली सड़कों का निर्माण कराए जाने की आमजनों की मांग पूरी करने की बात भी शामिल हैं। साथ ही केंद्र सरकार व बिहार सरकार की सभी लोककल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्ग के लोगों तक पहुंचने के लिए पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर व स्वच्छ प्रशासनिक प्रबंधन की व्यवस्था बहाल किए जाने को प्राथमिकता दिए जाने की पहल भी होने की आशा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *