कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु समाजसेवी त्रिभुवन कुमार की मुलाकात विधायक से

Spread the love

कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु समाजसेवी त्रिभुवन कुमार की मुलाकात विधायक से

ब्यूरो चीफ-परशुराम कुमार

दरभंगा (कुशेश्वरस्थान विधानसभा)- कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी त्रिभुवन कुमार कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्मित विधायक अतिरेक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी!तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा 60 सूत्री विस्तृत मांग पत्र समर्पित किया! प्रेस रिलीज जारी करते हुए समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने कहा कि यह मांग पत्र कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र की जमीनी सच्चाई वर्षों से लंबित समस्याओं और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है इसमें शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क ,पुल पुलिया ,खेल मैदान, थाना ,अस्पताल कॉलेज, कृषि, स्ट्रीट लाइट, एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी सभी अहम बिंदुओं को शामिल किया गया है,ताकि क्षेत्र को वास्तविक रूप से विकसित किया जा सके !वही विधायक अतिरेक कुमार ने मांग पत्र प्राप्त करते हुए कहा की कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र का विकास मेरा संकल्प है !त्रिभुवन कुमार द्वारा सौंपा गया यह 60सूत्री मांग पत्र क्षेत्र की मूल समस्याओं को दर्शाता है, विधानसभा में उठाने योग सभी मुद्दों को सदन में मजबूती से रखा जाएगा और हर समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा! साथ ही साथ विधायक अतिरेक कुमार ने कहा कि युवा और बुजुर्गों के सुझाव के साथ मिलकर हम एक विकसित कुशेश्वरस्थान विधानसभा बनाएंगे!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *