वित्तीय साक्षरता सप्ताह (DPAW)
आज दिनांक 13-03-2026 को
CFL खैराबाद और
सीक्रेट हर्ट डिग्री कालेज की NSS unit के द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी
क्रिसिल फाउंडेशन के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कृष्ण कुमार जी तथा कसमंडा ब्लाक के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा दी गई वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत “हर पेमेंट डिजिटल” थीम वित्तीय साक्षरता पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों को डिजिटल भुगतान के विभिन्न माध्यमों जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, एवं डेबिट कार्ड के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही प्रतिभागियों को KYC अपडेट रखने के महत्व, बचत की आदत, बीमा एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कैशलेस एवं सुरक्षित डिजिटल भुगतान को अपनाने का संकल्प लिया।
CFL – खैराबाद
ब्लॉक – खैराबाद (सीतापुर)
