न्यू इंडिया शुगर मिल्स +2 हाई स्कूल हसनपुर की छात्रा मौसम ने मैट्रिक में 395 नम्बर लाकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

0 minutes, 1 second Read
Spread the love

न्यू इंडिया शुगर मिल्स +2 हाई स्कूल हसनपुर की छात्रा मौसम ने मैट्रिक में 395 नम्बर लाकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

समस्तीपुर : कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और इरादे नेक, तो सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता कदम चूमती है। इसी बात को सच कर दिखाया है समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल्स +2 उच्च विद्यालय की होनहार छात्रा मौसम कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से 395 नम्बर लाकर विद्यालय और परिवार का नाम रौशन किया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद मौसम के घर और स्कूल में खुशी का माहौल है। मौसम ने मैट्रिक की परीक्षा देकर 395 अंक प्रथम श्रेणी से (First Division) से परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊँचा किया है, बल्कि पूरे हसनपुर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। मौसम ने इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा में कुल 500 अंकों में से 395 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता की सबसे खास बात उनकी कड़ी मेहनत और हौसला के साथ अपने गुरु और परिजनों का साथ पाकर दिन रात पढ़ाई करके सभी विषयों पर उनकी मज़बूत पकड़ रही। मौसम मूल रूप से हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मरांची उजागर की रहने वाली है, इस उपलब्धि पर उनके पिता ब्रह्मदेव चौधरी ने बेहद भावुक होते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि मौसम बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी ने दिन-रात कड़ी मेहनत से ये सफलता हासिल की। मैट्रिक की परीक्षा किसी भी विद्यार्थी के करियर का पहला बड़ा पड़ाव होती है। मौसम ने इस पड़ाव को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। अब उनकी नज़र आगे की पढ़ाई और अपने सपनों को साकार करने पर है। माता-पिता ने मिठाई खिलाकर अपनी बेटी को शुभकामनाएं दीं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *